9 जुलाई (आरएनएस )। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में एमओ के पद पर तैनात डॉ. अमन आलम का स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। गुरुवार को जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम के दौरान उनका जिला अस्पताल से जिला अस्पताल रूद्रपुर स्थानांतरण होने पर कर्मचारियों ने उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में उनकी ओर से दिए गए योगदान की सराहना की। डॉ. आलम ने कहा वे जिला अस्पताल में अपनी पांच साल की सेवा देने के बाद यहां से जा रहे है। उन्होंने कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में पीएमएस डॉ. डीपी सिंह, एमओ डॉ. आशु अवस्थी, एमओ डॉ. प्रशान्त अधिकारी, एमओ डॉ. शाहरूख खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

