9 जुलाई (आरएनएस )। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन मैरिट के आधार पर होगा। खिलाडिय़ों के ट्रायल की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को योजना के क्रियांवयन को लेकर बैठक हुई। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि खिलाड़ी का चयन न्याय पंचायत से जिला स्तर तक होगा। खिलाड़ी का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 150-150 बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

