बिलासपुर, 10 जुलाईं (आरएनएस)। तखतपुर थाना पुलिस ने किराना दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 11 हजार रुपये मूल्य के सोयाबीन तेल के टिन और प्लास्टिक जरीकेन बरामद किए हैं, जबकि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, तखतपुर निवासी परमीत सालूजा ने 7 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम जरौधा गुड़ी के पास स्थित उसकी किराना दुकान से अज्ञात चोर 15 लीटर वाले महाकोष सोयाबीन तेल के तीन टिन, पांच लीटर क्षमता वाले चार प्लास्टिक जरीकेन, आशीर्वाद आटा, अन्य किराना सामान और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकद सहित कुल 22,500 रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम जरौधा में गोपाल मेहर के कोठार के पैरा (पराली) में छिपाकर रखे गए चोरी के सामान को बरामद किया। पूछताछ में कलेश्वर मेहर (21) और कुंदन धृतलहरे (21), दोनों निवासी ग्राम जरौधा, ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 लीटर वाले सोयाबीन तेल के तीन टिन और पांच लीटर वाले चार प्लास्टिक डिब्बे जब्त किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में फरार आरोपी बंटी साहू और सुमित यादव की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

