जांजगीर-चांपा, 10 जुलाईं (आरएनएस)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुलिस लाइन परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे लगाए गए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना और चौकी प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का साधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य की अमूल्य धरोहर है और यह अभियान पौधरोपण के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का भी प्रतीक है।
बंछोर
000

