रायपुर, 10 जुलाईं (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाए के 100 दिन पूरे होने पर इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जो कार्य कभी असंभव माना जाता था, उसे केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से संभव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को नई गति मिली है। अरुण साव ने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण बस्तर विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गया था, लेकिन अब सरकार का पूरा ध्यान क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने बस्तर संभाग के पांच जिलों का दौरा कर सड़क, पेयजल, पुल-पुलिया और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की है। सरकार इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव दिसंबर-जनवरी में प्रस्तावित हैं और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी नगरीय निकायों में विकास कार्य कराए हैं। इसी आधार पर भाजपा आगामी निकाय चुनावों में जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त करेगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में शहरी विकास प्रभावित हुआ, जबकि वर्तमान सरकार शहरों के संतुलित और योजनाबद्ध विकास को प्राथमिकता दे रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

