विकासनगर,10 जुलाई(आरएनएस)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच में कुछ दिन पहले निर्मित सोख्ता शुक्रवार सीवर सेफ्टी टैंक के ट्रैक्टर से धंस गया। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोख्ता हाल ही में बनाया गया था। ऐसे में पहली ही भारी बारिश में उसका धंस जाना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरडी पाठक ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से इस प्रकार का कोई सोख्ता निर्माण नहीं कराया गया है। यह किसके द्वारा बनाया गया है, इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है। अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर बिना नगर पंचायत की जानकारी के यह निर्माण किस एजेंसी या व्यक्ति द्वारा कराया गया। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में बने अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच कराने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

