रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। धीमान वाली गली में शनिवार को मकान का लेंटर उठाने के दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। इससे एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। अन्य श्रमिकों ने मलबे को हटाकर घायल साथी को बाहर निकाला। निजी नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, धीमान वाली गली में एक पुराने मकान को जैक के सहारे ऊपर उठाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक साइड की दीवार अचानक ढह गई। वहां काम कर रहा श्रमिक मयंक, निवासी मंगलौर, मलबे की चपेट में आ गया और उसके नीचे पूरी तरह दब गया। दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

