रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। सिकरौढ़ा में बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने छह लोगों को अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते पकड़ लिया। कुछ ग्रामीणों ने टीम की छापेमारी को देखकर अपने यहां डाली गई कटिया उतारकर फेंक दी। इस दौरान टीम ने छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर बिजली लाइन से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े। बाद में अवर अभियंता जोनी कुमार ने भगवानपुर कोलवाली में तहरीर देकर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

