रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। मालवीय चौक के निर्वाण आश्रम में शनिवार को राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की सांसद निधि से उपलब्ध अंतिम यात्रा बस का लोकार्पण सांसद सैनी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता अग्रवाल ने किया। करीब 30 लाख रुपये की लागत की बस से काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर निर्वाण आश्रम के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक भूटानी, रवि शंकर, कोषाध्यक्ष डीपी सिंह, सचिव रमेश रावल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

