राजनांदगांव,11 जुलाईं (आरएनएस) । लालबाग थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आपराधिक धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने थाना लालबाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि रमेश साहू (48 वर्ष) निवासी ब्लॉक नंबर-14, अटल आवास, पेण्ड्री ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64 एवं 351(3) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

