बलौदाबाजार,11 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत समाधान सेल की सूचना पर पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39 पाव देशी मसाला शराब, परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री जब्त की है।पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने समाधान सेल हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर ग्राम मुड़पार नहर पुल, जारा रोड के पास घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी कोमल डहरिया (30) और भूपेंद्र ढीढी (28), दोनों निवासी ग्राम भैंसा (थाना खरोरा, जिला रायपुर), को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से करीब 3,900 रुपये मूल्य की 39 पाव देशी मसाला शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 22 ्रश्व 4312 बरामद हुई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध शराब बिक्री या अन्य शिकायत की सूचना समाधान सेल हेल्पलाइन 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

