काशीपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। नगर पंचायत महुआडाबरा में द्वितीय शनिवार होने पर भी सफाई कर्मी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर रहे। शनिवार को पंचायत परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने अनशन किया। अनशन पर बैठे कर्मियों ने ठेका प्रथा बंद करने, कर्मियों के नियमित करने, रयाल कमेटी को लागू करने, मृतक आश्रित नियमावली को शिथिल करने, नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत सात मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग की। यहां अरविंद कुमार, गुरमीत सिंह, सावित्री देवी, बबीता रानी, अखिलेश देवी, रुक्मेश देवी, संगीता देवी, अंकित कुमार रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

