काशीपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। ब्राह्मण सभा समिति की वर्ष 2026-29 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण रविवार को चामुंडा विहार स्थित ब्राह्मण भवन में होगा। ब्राह्मण सभा समिति की बीते मई माह के अंतिम सप्ताह में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। जिसमें हरिप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, पंकज कुमार को महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष पद पर यतेंद्र कुमार शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया था। नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को मेयर दीपक बाली की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

