हरिद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। धर्मनगरी में शनिवार को धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी का अहसास बढ़ गया। दोपहर के समय तेज धूप ने राहगीरों को परेशान किया। शाम के समय भी लोग बढ़ती गर्मी से बेहाल रहे। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को सुबह के समय धूप निकलने के बाद बारिश से बनी ठंडक कम हो गई। दोपहर तक हवा में गर्मी का अहसास बन गया। इस दौरान लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। शाम के समय हवा नहीं चलने से मौसम में उमस बन गई। उमस में लोगों के पसीने निकल गए। रात के समय भी गर्मी का अहसास बढऩे से लोग को परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान आंधी तूफान चलने, बारिश होने और गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। हालांकि मौमस विभाग ने 13 और 14 जुलाई की कोई चेतावनी नहीं जारी की है। दोनों दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन 15 जुलाई का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

