हरिद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 2 में 10 पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय लोगों के आवागमन में भी काफी सुविधा होगी। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सड़क, नाली, पुलियाओं, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनहित के कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, प्रदीप सैनी, अर्जुन कुमार, अरुण दुबे, आशीष पाठक, महेंद्र चौधरी, राजेश त्रिपाठी, शशि भूषण पांडे, रवि वर्मा, अनवर, राकेश राणा, अजय मलिक, रविंद्र उनियाल, वीरेंद्र कुमार टंडन, देव सैनी, राजकुमार कुशवाहा, गीता सैनी, नरेश बालियान, पुष्पांजलि दुबे, श्वेता सिंह, नंदिता शर्मा, नीलम पाठक, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

