हरिद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। कनखल के कुम्हार गढ़ा क्षेत्र के घरों में नल से मिट्टी के बदबूदार पानी की सप्लाई होने की समस्या बन गई है। इस वजह से क्षेत्र की करीब एक हजार की आबादी पर दूषित पानी पीकर बीमार पडऩे का खतरा बन रहा है। पाइप लाइन से गंदे पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान है। वहीं अधिकारियों के अनुसार पेयजल निगम ने क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई है। इस वजह से मिट्टी का पानी सप्लाई होने की समस्या बनी है। कुम्हार गढ़ा क्षेत्र में हाल के दिनों में उत्तराखंड पेयजल निगम ने नई पाइप लाइन बिछाने का काम किया। नई पाइप लाइन को नए पंपिंग स्टेशन से जोड़ा गया है। इस वजह से लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने लगी है। अधिकारियों ने अनुसार पानी को साफ होने में दो दिन का समय लग जाएगा। उधर कुम्हार गढ़ा क्षेत्र के करीब 200 घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय निवासी राजीव खैरवाल, संदीप कुमार, शुभम, अमित, निपुण आदि ने बताया कि गंदे पानी से लोग बीमार हो जाएंगे। लोगों को अस्पताल में इलाज करना पड़ेगा। बीते साल भी बंगाली अस्पताल क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या की वजह से बड़ी आबादी को बीमार पडऩे पर अस्पताल में इलाज कराना पड़ा था। बताया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं एसडीओ राकेश बमराड़ा ने बताया कि जल निगम ने नई पाइप लाइन बिछाई है। नई पाइप लाइन से शुरुआत ने मिट्टी का पानी सप्लाई होता है। बताया कि लगातार पानी की निकासी होने पर साफ भूजल मिलता है। दो दिन में समस्या का समाधान हो सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

