हरिद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। इंटरनेशनल अकादमी ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से जमुना पैलेस में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कई लोगों ने आकर्षक डिजाइन किए गए परिधानों को देख। संस्थान की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विशेष परिधान 24 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो में प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में छात्राओं ने ऑर्गेनिक कॉटन, हर्बल रंगों और एक्सेसरीज का उपयोग कर आकर्षक परिधानों का निर्माण किया है, जिनकी विदेशों में अच्छी मांग बताई जा रही है। संस्थान की निदेशक सोनम पाल ने बताया कि संस्थान में डिजाइनिंग और परिधान निर्माण के साथ आयात निर्यात की भी जानकारी दी जाती है, जिससे छात्र छात्राएं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बना सकें।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हस्तशिल्प और परिधान निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं तथा उचित प्रशिक्षण और सहयोग मिलने पर राज्य इस क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है।इन परिधानों के निर्माण में काजल चंचल, ज्योति चौधरी, खुशबू भारद्वाज, वर्षा चौहान, करिश्मा, अपर्णा कश्यप और महिमा सहित अन्य छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

