हरिद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। सीतापुर फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से करीब 10 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली कटौती से घरेलू कार्यों के साथ छोटे कारोबार और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। ऊर्जा निगम ने शनिवार को सीतापुर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। दिन में कटौती की वजह से लोगों को कामकाज ने नुकसान हुआ। साथ ही कई क्षेत्रों में लोगों पर पानी की किल्लत बन गई। मरम्मत काम के लिए सीतापुर फीडर को बंद किया गया था। शनिवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर से पोषित उपसंस्थान पुल जटवाड़ा के फीडर सीतापुर क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सीतापुर, दुर्गा विहार, पुल जटवाड़ा, जमालपुर फाटक क्षेत्र आदि में बड़ी आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ी। इस दौरान महिलाओं के घरेलू काम प्रभावित हो गए। मरम्मत काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। कटौती के कारण क्षेत्र में फोटो कॉपी, कंप्यूटर संबंधित कार्य, फर्नीचर, कॉमन सर्विस सेंटर, वेल्डिंग, आटा चक्की, लेथ मशीन आदि काम प्रभावित रहे। ईई रवि कुमार ने बताया कि उपसंस्थान पुल जटवाड़ा के सीतापुर फीडर पर 11 जुलाई तक मरम्मत के काम होने थे। शनिवार को मरम्मत का काम पूरा हो गया। तय समय में काम पूरा किया गया है। सीतापुर फीडर बंद रहने की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

