रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। शुक्रवार की रात पुलिस ने मोहल्ला खालसा निवासी सूरज निवासी मोहल्ला खालसा, मंगलौर के पास से 72 पैकेट देशी शराब बरामद की है। जबकि लिब्बरहेड़ी पुलिया से करीब 200 मीटर पीछे नीटू निवासी खालसा, कस्बा मंगलौर को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

