रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस एक यात्री को छोड़कर आगे रवाना हो गई। इससे नाराज यात्री ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, एक यात्री दिल्ली से हरिद्वार जाने के लिए रुड़की डिपो की बस में सवार हुआ था। रुड़की पहुंचने पर यात्री कुछ सामान लेने के लिए बस से उतरकर अड्डे पर चला गया। इस दौरान उसका सामान बस में ही रखा हुआ था। जब यात्री वापस लौटा तो बस वहां से जा चुकी थी। यात्री ने काफी तलाश की, लेकिन बस नहीं मिली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

