रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। लंढौरा में मकान गिरने की घटना के पीछे लगातार हुई बारिश और नींव के नीचे से मिट्टी खिसकना प्रमुख कारण माना जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान के पीछे गहराई में खेत होने के कारण बारिश का पानी तेजी से बहा और मकान के पिछले हिस्से की मिट्टी भी साथ बह गई। इससे नींव की मजबूती प्रभावित हुई और भवन का संतुलन बिगडऩे के बाद वह अचानक भरभराकर ढह गया। शाहनवाज ने हाल ही में यह मकान खरीदा था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

