रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को मौसम साफ होने और धूप निकलने के बावजूद अधिकांश स्थानों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। घरों और सड़कों पर जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लंबे समय तक जलभराव रहने से डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

