रुड़की,11 जुलाई(आरएनएस)। लंढौरा की नई कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम नवनिर्मित पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इससे करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोहल्ला मिरासियान निवासी शाहनवाज ने छह माह पहले रुड़की-लक्सर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास नई कॉलोनी में मकान खरीदा था। करीब एक माह पहले उनका परिवार मकान में रहने आया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

