बिलासपुर,12 जुलाई (आरएनएस)। तखतपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार फरसा लहराकर लोगों को धमकाने और दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम नवापारा जरौधा के मुख्य मार्ग पर एक युवक हाथ में धारदार फरसा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने फरसा रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार फरसा जब्त कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतकुमार खाण्डे (25 वर्ष), निवासी ग्राम नवापारा जरौधा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 423/2026 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर तथा आरक्षक हरिश यादव, सत्यार्थ शर्मा, कलेश्वर यादव और संतोष पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

