प्रयागराज,12 जुलाई (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार “वृक्षारोपण महायज्ञ 2026” अभियान के अंतर्गत कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर चौ0 जितेन्द्र नाथ सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, विशिष्ट अतिथि प्रो0 शशि कपूर, संयुक्त निदेशक (उच्च शिक्षा), उ0प्र0 एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 गीतांजलि मौर्य ने विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण कर के किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार, सजावटी एवं औषधीय गुण वाले पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण प्रभारी प्रो. सूर्य नारायण पटेल, प्रो. सी.एस. चौबे, प्रो. पवन कुमार पचौरी, श्री प्रो. विपिन कुमार, प्रो. अनुराग त्रिपाठी, प्रो. अखिलेश चंद्र सिंह, प्रो. धर्मेंद्र सिंह, प्रो. आभा त्रिपाठी, प्रो. श्रद्धा तिवारी, प्रो. आर.पी. तिवारी, प्रो. वी.एन. पांडेय, डॉ. आदेश कुमार वर्मा, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. सेवक राम, डॉ. देवेंद्र कुमार एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

