० 15 से अधिक मामलों का आरोपी अभिषेक राय उर्फ जीतू गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचता और चलाता था चोरी के वाहन, एक साथी फरार
रायपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त एक बाइक सहित कुल चार वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी का एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों से मिली सूचना और नियमित पेट्रोलिंग के माध्यम से वाहन चोरों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक राय उर्फ जीतू लगातार अलग-अलग दोपहिया वाहनों का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे टीवीएस ड्रीम योगा मोटरसाइकिल (ष्टत्र 04 रूक्र 2024) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी अस्पताल की पार्किंग से उक्त बाइक चोरी की थी। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (ष्टत्र 04 हृञ्ज 7546) से विभिन्न इलाकों में घूमकर वाहनों की रेकी करता था और विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों से दो अन्य दोपहिया वाहन भी चोरी किए थे। पहचान छिपाने के लिए आरोपी चोरी की गाडिय़ों की नंबर प्लेट भी बदल देता था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक सहित कुल चार वाहन बरामद किए हैं। जब्त वाहनों में टीवीएस ड्रीम योगा, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटर तथा पल्सर मोटरसाइकिल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अभिषेक राय उर्फ जीतू (26 वर्ष) थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह दुर्ग जिले के अंडा थाना में दर्ज बैंक डकैती के एक मामले में भी जेल जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपी का भाई भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
जब्त वाहन
टीवीएस ड्रीम योगा मोटरसाइकिल (ष्टत्र 04 रूक्र 2024)
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (ष्टत्र 04 क्करू 3312)
एक्टिवा स्कूटर (ष्टत्र 16 ष्टक्च 4013)
पल्सर मोटरसाइकिल (ष्टत्र 04 हृञ्ज 7546) – वारदात में प्रयुक्त
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

