0 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षदों और अधिकारियों ने बुके भेंट कर दी शुभकामनाएं
रायपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नवनामांकित एल्डरमेन बी. श्रीनिवास राव एवं विक्रम सिंह ठाकुर का नगर निगम जोन-1 कार्यालय में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त एल्डरमेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शिवानंद नगर निवासी बी. श्रीनिवास राव तथा भनपुरी निवासी विक्रम सिंह ठाकुर के जोन-1 कार्यालय पहुंचने पर जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद अम्बिका साहू, परमिला बल्लाराम साहू, राजेश कुमार देवांगन एवं जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने दोनों एल्डरमेन को हाल ही में एल्डरमेन पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

