0 भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का जताया आभार
रायपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ को पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज और 250 नई एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलने को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संतोष पांडेय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ को यह बड़ी सौगात मिली है। नए स्वीकृत पांचों शासकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटों की भी मंजूरी दी गई है। इन संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
सांसद पांडेय ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। उन्होंने विशेष रूप से कबीरधाम सहित वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों को इस योजना में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे इन क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अपने ही जिले और प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

