रावलकोट,14 जुलाई। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक बार फिर पाकिस्तानी सरकार ने दमनपूर्ण कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रावलकोट में आम लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 6 आम लोग मारे गए हैं। शहर के नए बस टर्मिनल के पास हुई झड़पों के दौरान पाकिस्तानी बलों ने गोलीबारी की। हालिया हिंसा ने इस क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है, जहां पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
मारे गए लोगों की पहचान जाहिद मुगल, जफर मुगल, अरसलान अकबर और वाजिद हयात के तौर पर हुई है। मटियालमीरा के रहने वाले वाजिद युवा क्रिकेटर थे और लंबे समय से पीओके आंदोलन से जुड़े हुए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, वे रावलकोट और उसके आसपास होने वाले क्लब क्रिकेट, जिला स्तर के मैचों और स्थानीय स्तर के टूर्नामेंट्स में खेला करते थे। वे रावलकोट के मतियाल मीरा बस टर्मिनल पर मारे गए।
इससे पहले भारत ने पीओके में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह अशांति इस्लामाबाद द्वारा इस क्षेत्र में अपने अवैध और जबरन कब्जे के तहत दशकों से किए जा रहे व्यवस्थित शोषण, मौलिक अधिकारों से वंचित करने और प्रशासनिक उत्पीडऩ का नतीजा है।
भारत ने कहा, पाकिस्तान ने निहत्थे महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों के खिलाफ अत्यधिक पुलिस बर्बरता का सहारा लिया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

