बलौदाबाजार-भाटापारा, 14 जुलाईं (आरएनएस)। भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
पीडि़ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की शाम आरोपी लक्ष्मीनारायण यदु उर्फ बगल यदु (21 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर उसके घर के सामने आकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके कान पर थप्पड़ मार दिया, जिससे उसे चोट आई।
पीडि़ता के शोर मचाने पर उसकी मां और अन्य लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने बांस के डंडे से उन पर भी हमला कर मारपीट की।
मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अपराध क्रमांक 373/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 296, 115(2) और 351(2) के तहत जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

