० ,,,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से 36 जिलों के लिए नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय
रायपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई हैं।
जारी सूची में रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया सहित कुल 36 जिलों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कहना है कि नई टीम संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से सौंपी गई हैं।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

