० ,,,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं
रायपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक विस्तार को गति देने के लिए संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। संगठन का उद्देश्य प्रदेशभर में ओबीसी मोर्चा को और अधिक सक्रिय बनाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना है।
सूची के अनुसार दुर्ग संभाग के प्रभारी राजेंद्र जायसवाल एवं सहप्रभारी तुलसी साहू, सरगुजा संभाग के प्रभारी होरीलाल सिन्हा, बस्तर संभाग के प्रभारी हेमराज सोनी, रायपुर संभाग के प्रभारी चुन्नीलाल साहू एवं सहप्रभारी नरोत्तम साहू, तथा बिलासपुर संभाग के प्रभारी शांतनु साहू एवं सहप्रभारी आशीष जायसवाल बनाए गए हैं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने विश्वास जताया है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

