— हनुमान जी का भक्ति भाव से पूजन अर्चन कर किया गया प्रसाद वितरण
चित्रकूट 14 जुलाई (आरएनएस)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला के नेतृत्व मेें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नव निर्मित हनुमान मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति स्थापना का मंगलवार को भव्य समारोह सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम हनुमान जी की मूर्ति को विभिन्न प्रकार के स्नान करा उनको आसन में स्थापित कर उनकी वैदिक मत्रोंच्चारणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई।
मंगलवार को शुभ दिन में बीएसए कार्यालय में भगवान बजरंग बली की मूर्ति की स्थापना हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुई। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने श्रद्धा, भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर मुख्यालय एबीएसए शंशाक शेखर शुक्ला, संदीप सिंह, सूर्यांशु, दानिश, मनोज, डीसी श्यामसुन्दर, संतोष साहू, पुष्पेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, वरूणेश मिश्रा, मिथलेश कुमार, अशोक कुमार, वृजेश त्रिपाठी, हरीश, वीरेन्द्र, मनोज, संतोष आदि की मौजूदगी रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

