-गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
चित्रकूट 14 जुलाई (आरएनएस)। आम जनता एवं तहसील में आने वाले फरियादियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर कर्वी में एक नए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। इस वाटर कूलर के लग जाने से अब तहसील आने वाले सैकड़ों लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।
इस वाटर कूलर के स्थापित होने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों और यहां कार्य करने वाले अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को काफी सुविधा होगी।
इस अवसर पर अजय कुमार उपजिलाधिकारी कर्वी सदर एवं अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता एवं तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

