बालाघाट 14 जुलाई (आरएनएस)। जिला परिवहन कार्यालय बालाघाट द्वारा कार्यालयीन कार्यों के लिए मासिक किराये पर वाहन उपलब्ध कराने हेतु वाहन स्वामियों से 18 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निर्धारित समय सीमा तक प्राप्त होने वाली निविदाओं को 23 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे खोला जाएगा। निविदा प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न की जाएगी।
जारी शर्तों के अनुसार किराये पर उपलब्ध कराया जाने वाला वाहन टैक्सी परमिटधारी होना आवश्यक है तथा उसका मॉडल तीन वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। पात्र वाहन स्वामी निर्धारित समयावधि में अपनी सीलबंद निविदाएं जिला परिवहन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय बालाघाट से सम्पर्क किया जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

