रायगढ़, 15 जुलाई (आरएनएस)। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को महिला अपराधों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय पीडि़ता ने 13 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी रमाकांत मांझी पहले से परिचित था और लगातार मोबाइल पर कॉल कर प्रेम और विवाह का दबाव बना रहा था। परेशान होकर उसने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया था।
पीडि़ता के मुताबिक, 12 जुलाई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान वह अपने रिश्तेदार को छोडऩे जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी, तभी आरोपी पीछे से आया और उसे आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने पीडि़ता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के दौरान लोगों की आहट मिलने पर आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, बेल्ट तथा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (ष्टत्र 12 ्ररु 1176) मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़ता बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल पहुंचाया।
पीडि़ता की शिकायत पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 64(1) एवं 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे एवं घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त सामान और मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी प्रत्येक शिकायत पर तत्काल, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
0

