0 चंद घंटों में रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
रायगढ़, 15 जुलाई (आरएनएस)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भ_ी के पास युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की अजमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को ईतवारी बाजार के पास बड़पारा निवासी भरत सिंह ध्रुव (24) ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे वह बड़पारा शराब भ_ी में शराब खरीदने गए थे। इसी दौरान शराब भ_ी के बाहर मौजूद बिट्टू सारथी, अज्जू बनसदा और आकाश चौहान ने उन्हें रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
जब भरत सिंह ने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ पकड़कर मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 373/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश चौहान (19) निवासी चांदनी चौक गांडा पारा, अज्जू बनसदा (35) निवासी चमड़ा गोदाम वार्ड क्रमांक-38 तथा बिट्टू सारथी (25) निवासी वार्ड क्रमांक-11, चांदनी चौक, फारूकी गली, रायगढ़ शामिल हैं। जांच में तीनों की प्रवृत्ति पूर्व से झगड़ा-विवाद करने की पाई गई। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी करने और आम नागरिकों के साथ मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
0

