कालांवाली,16 जुलाई (आरएनएस )।आमजन की शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से कालांवाली में एसडीएम मोहित कुमार ने समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनी। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं।
एसडीएम मोहित कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उसे समयबद्ध तरीके से राहत मिले। शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि आमजन द्वारा दी गई शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय अवधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने उपमंडल वासियों से अपील की कि वे प्रत्येेक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखकर समाधान करवा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

