मीरजापुर,16 जुलाई(आरएनएस)। जिले के अहरौरा में एक दर्दनाक दुर्घटना में एक सात तीन लोगों की मौत हो जाने से गांव में कोहराम मचा हुआ है, सभी लोग आक्रोशित हैं। घर के बाहर सो रहे 3 लोगों की ट्रक से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक जाम कर दिया। गुरुवार को भोर में 03 बजे के करीब हादसा होना बताया जा रहा है। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के कुदारन गांव की घटना बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 16 जुलाई 2026 को भोर में करीब 3 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुदारन चौराहे के पास वाराणसी से सोनभद्र जा रहे ट्रक का टॉयर फटने के कारण ट्रक अनिंयत्रित होकर घर में घुस जाने से मौके पर सो रहे चार-पांच लोगों के दब जाने की सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके से रेस्क्यू कर घायलों में सुहानी पुत्री चंद्रशेखर, निवासिनी मुजेहरा थाना कोतवाली देहात (12 वर्ष) एवं सुनील शर्मा पुत्र रामसुभग निवासी कुदारन थाना अहरौरा (45 वर्ष) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चचेरी मोड़ चुनार भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है तथा मृतकों में क्रमशः राजाराम पुत्र स्वर्गीय श्रीराम (47 वर्ष), सुखिया पत्नी स्वर्गीय श्रीराम (70 वर्ष) चाँदतारा पत्नी सीताराम (45 वर्ष) समस्त निवासीगण कुदारन थाना अहरौरा, मीरजापुर के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस के मुताबिक चालक को नीद आने से अनियंत्रित हुई ट्रक सड़क किनारे सीधे घर में घुसी परिणामस्वरुप गहरी नीद में सो रहे लोगों के ऊपर ट्रक चढ़ गई और 3 की मौत तथा 2 गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भिजवाई है। जबकि मृतकों के शव को कब्ज़े में लेजर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया, पुलिस पर बिन बताए शवों को हटाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने करीब 2 घंटे से चक्का जाम किया हुआ है। मौके पर आसपास केथानों की पुलिस फोर्स के साथ ही पहुंचे सीओ ऑपरेशन भी आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान पुलिस से आक्रोशित लोगों की झडप भी होनी बताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

