दुर्ग, 16 जुलाईं (आरएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 06 विकास कार्यों के लिए कुल 44 लाख 98 हजार 929 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। अहिवारा क्षेत्र विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहिवारा विधानसभा के धमधा विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत गोढ़ी में तीन डोमशेड निर्माण कार्यों (नव ज्योति सोसायटी भाटापारा के पास, मातर गौरा पंचायत से लगा मंच के पास तथा गांधी चौक राम मंदिर के पास) हेतु प्रत्येक कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 643 रूपए के मान से कुल 14 लाख 98 हजार 929 रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम परसदा, ग्राम पोटिया तथा ग्राम अछोटी में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु प्रत्येक कार्य के लिए 10-10 लाख रूपए (कुल 30 लाख रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

