रतलाम 16 जुलाई (आरएनएस)।थावरिया बाजार स्थित नगर के 350 वर्ष प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर से आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की श्रद्धा एवं आस्था के साथ 29 वीं भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा समिति संरक्षक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव के अन्तर्गत 15 जुलाई को महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। आज 16 जुलाई को रथयात्रा से पूर्व सुबह 9 बजे भगवान श्री जगन्नाथ का पूजन अर्चन सहस्त्रधारा अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार कर आरती की गई । आज दोपहर में रथ यात्रा थावरिया बाजार स्थित मंदिर से प्रारम्भ हुई । भगवान की मूर्तियां रथ में विराजमान की गई। रथ में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई श्री बलभद्र, बहन सुभद्रा जी की प्रतिमा विराजित की गई। पीछे बग्गी में तीनों की प्राचीन तस्वीर विराजित की गई। रथ को श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से खिचते हुए नगर भ्रमण करवाया। जिसमें महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, अनिल झालानी, शैलेन्द्र डागा, विश्वमोहन ल$ोढ़ा, मुन्नालाल शर्मा, मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, रामचन्द्र डोई, गजेन्द्र यादव, भरत जैन दीपक चौरडिय़ा, प्रदीप गौड़, निलेश द्विवेदी, सन्नी सेनी, प्रदीप सोनी आदि रथ के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा रथ को खिंचते हुए नगर भ्रमण कराया गया।
रथ यात्रा का नगर के विभिन्न क्षैत्रों में धर्मालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के आगे-आगे घोड़े, ऊंट के साथ ही भगवा ध्वज लिए हुए श्रद्धालु चल रहे है इसके बाद मातृशक्ति द्वारा सत्यनारायण पहलवान के मार्गदर्शन में तलवारबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चल रही थी। रथ यात्रा के बीच में इंदौर से आए हुए श्री राधाकृष्ण एवं गोपियों की टोली द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियाँ भी पुरे मार्ग में चलती रही। उनके नृत्य के साथ ही चल रहे गणमान्य जनों द्वारा भाव भक्ति विभोर होकर भजनों पर नृत्य किया। रथयात्रा थावरिया बाजार से शुरू होकर सूरजपौर होकर महलवाड़ा, पैलेस रोड़, डालुमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घांस बाजार, सायर चबुतरा, सेठजी का बाजार व मेहता जी का वास होते हुए पुन: श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। रथ यात्रा के पूरे रास्ते श्रद्धालुओं द्वारा जय जगन्नाथ के घोष के साथ ही पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ रथ को खिंचा गया। रथ यात्रा के समापन पर श्री जगन्नाथ मंदिर पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण पहलवान का समिति शाल श्रीफल भेटं कर सम्मान किया गया। अंत में समिति पदाधिकारियों द्वारा सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

