०नाली की सफाई करवाकर वहाँ योजना अनुसार शीघ्र सड़क, नाली बनाना प्रस्तावित
रायपुर,17 जुलाई (आरएनएस)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उपअभियंता अक्षय भारद्वाज, श्रुति चतुर्वेदी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत गुरू घासीदास वार्ड वार्ड क्रमांक 48 अंतर्गत काशीराम नगर गली नम्बर 1 में विगत कई वर्षों पूर्व पुराने नाली परके प्रवाह को रोकने किये गए लगभग 23 अवैध कब्जोँ को गन्दे पानी के सुगम निकास प्रबंधन एवं बारिश में जलभराव की समस्या की आशंका को दूर करने श्रमिकों की सहायता से तोडऩे एवं सफाई की बाधा दूर करने की कार्रवाई की गयी. उक्त स्थल पर नगर निगम द्वारा नाली की सफाई करवाकर सड़क एवं नाली का निर्माण जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से शीघ्र किया जाना प्रस्तावित है.
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

