साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म एक दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और सुनील पांडे द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो 1 मई को सिनेमाघरों में आई थी। इसने दुनियाभर में लगभग 5.08 करोड़ रुपये कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। साई की हिंदी डेब्यू फिल्म होने के बावजूद, इसे सिनेमाघरों में दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका था।
आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिन की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है।
उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध करा दी गई है। सब्सक्राइबर यूजर्स अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
फिल्म की कहानी 2 युवाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो प्यार में पड़कर अपनी जिंदगी का एक दिन साथ में बिताते हैं, लेकिन अप्रत्याशित मोड़ उन्हें मुश्किल में लाकर खड़ा कर देता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

