काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी काफी समय से चर्चा में हैं। पिछले महीने निर्माताओं ने इसका टीजर और पोस्टर जारी किए थे, जिसने रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले विषय को जनता के सामने लाने का संकेत दिया था। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। जी स्टूडियोज और रूढ्ढत्र प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता 18 जुलाई को द इंडिया स्टोरी का ट्रेलर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ट्रेलर दर्शकों को उस संवेदनशील कहानी की एक झलक दिखाएगा, जिसने पोस्टर और प्रचार अभियान के जरिए पहले से काफी चर्चा बटोर ली है। यह सामाजिक रूप से प्रासंगिक कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है।
फिल्म में काजल वकील के किरदार में हैं, जबकि श्रेयस एक लाचार पिता के रूप में बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।
कीटनाशकों से खेती के भयावह मुद्दे और समाज पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालने और जनता को जागरूक करने के लिए काजल और श्रेयस द इंडिया स्टोरी के जरिए दर्शकों के सामने आ रहे हैं।
ये कहानी खाद्य सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और जवाबदेही के मुद्दों पर चर्चा शुरू करने का लक्ष्य रखती है, जिसे सागर बी. शिंदे ने लिखा और निर्मित किया है।
फिल्म 24 जुलाई, 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

