जशपुरनगर, 18 जुलाई (आरएनएस)। मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समाज कल्याण विभाग के समन्वय तथा ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, जशपुरनगर में 13 जुलाई से 17 जुलाई तक एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति केंद्र में उपचाररत व्यक्तियों से संवाद कर उनके जीवन अनुभवों को जाना। उन्होंने समझा कि किन परिस्थितियों और कारणों से लोग नशे की ओर आकर्षित होते हैं, नशा छोडऩे की प्रक्रिया में उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा इस दौरान परिवार और समाज का सहयोग कितना महत्वपूर्ण होता है।
प्रतिभागियों ने यह भी जाना कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए समय पर जागरूकता, उचित परामर्श, सकारात्मक पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण तथा खेल, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। इस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति के सामाजिक, मानसिक एवं मानवीय पहलुओं को निकट से समझने का अवसर मिला।
मेरा युवा भारत जशपुर ने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

