भिलाई,18 जुलाईं (आरएनएस)। सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रेलर वाहनों से बैटरी चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने तीन अपचारी बालकों को पकड़कर चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं।पुलिस ने मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 276/2026 दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने तीन अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने ट्रेलर वाहनों से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर एक्साइड कंपनी की दो चोरी की बैटरियां बरामद कर जब्त कर ली गईं।पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

