जांजगीर-चांपा,18 जुलाई (आरएनएस)। थाना सारागांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लोहे का चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कमरीद मोड़ के पास एक युवक हाथ में लोहे का चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जयसिंह चौहान (22 वर्ष) निवासी दर्रभांठा, थाना बाराद्वार, जिला शक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं एएसआई हीरालाल इक्का की सराहनीय भूमिका रही।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

