रायगढ़, 19 जुलाईं (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुशÓ के तहत जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुसौर और पूंजीपथरा क्षेत्र से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।
० ग्राम कठली में खुडख़ुडिय़ा जुआ फड़ पर रेड, तीन गिरफ्तार
थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुडख़ुडिय़ा (झंडी-मुंडी) जुआ खेलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दिनेश कुमार चौधरी (35), उमाकांत निषाद (25) और कमलेश निषाद (19) को गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ?1,000 नकद, दो हीरो मोटरसाइकिल, एक वीवो मोबाइल फोन, छह खुडख़ुडिय़ा गोटियां, छह झंडी-मुंडी पट्टियां और एक बांस की टोकरी बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

० पूंजीपथरा में स्टाइगर जुआ खेलाते दो आरोपी पकड़े
इसी अभियान के तहत 18 जुलाई को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंकज शर्मा (27) और रिषभ बाजपेई (23) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 नकद और तीन स्टाइगर गोटियां जब्त कीं। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
० एसएसपी की चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन अंकुश के तहत जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को गलत राह पर ले जाने वाले ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि जुआ-सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
बंछोर
000

