०झेरिया यादव समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख की घोषणा, बरौदा में नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
रायपुर,19 जुलाई (आरएनएस) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने ढाई वर्षों में अधिकांश ‘मोदी की गारंटी पूरी कर जनविश्वास को मजबूत किया है।मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर के ग्राम बरौदा में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन एवं सामाजिक भवन लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर में झेरिया यादव समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की और ग्राम बरौदा में नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया।संगठित समाज से मजबूत राष्ट्र का निर्माणमुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों और गौ-सेवा की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है तथा ऐसे सम्मेलन सामाजिक एकता और जागरूकता को नई दिशा देते हैं।मोदी गारंटी और जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेखमुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के लिए 32 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।महिलाओं, बस्तर और डिजिटल सुशासन पर भी बोलेमुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर महीने 1,000 रुपये की राशि भेजी जा रही है, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है।उन्होंने कहा कि बस्तर में अब शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है तथा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है।सुशासन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को पारदर्शी और समयबद्ध सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रामलला दर्शन योजना का भी किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘विकास भी और विरासत भीÓ के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, भगत सिंह यादव, आशा संतोष यादव सहित प्रदेशभर से आए समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

