बस्ती 19 जुलाई (आरएनएस)। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कृपाल आश्रम मंगलबाजार में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष तीरथ दास नेे बताया कि मिशन द्वारा मानवता की सेवा के लिये रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। सचिव चेतन आनन्द ने कहा कि रक्तदान के द्वारा हम संकट के समय लोगों की जान बचाकर पुण्य के भागी बनते हैं। यह क्रम मानव सेवा के उद्देश्य से निरन्तर जारी है। रक्तदान शिविर में निर्मित, विकास गुप्ता, आदेश बरनवाल, मनीष पटेल, तुसार आनन्द, दिलीप गुप्ता, धर्मेन्द्र, अनिल गुप्ता, पुनीत नानवानी, नवीन गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार आदि ने मानव सेवा के उद्देश्य से अपना रक्त दिया। रक्तदान करने वालों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर को सम्पन्न कराने में बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, संदीप चौधरी, जितेन्द्र आदि ने योगदान दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

